Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में ‘पुलिस दीदी’ का एक्शन, 12 मनचले अरेस्ट:महिला कॉलेज-कोचिंग के पास से पकड़े, छात्राओं की सुरक्षा को 25 स्कूटी-बाइक से निगरानी


कैमूर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और छात्राओं की आवाजाही वाले इलाकों में अभियान चलाकर 12 मनचलों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी के अनुसार, ‘पुलिस दीदी’ टीम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। टीम भीड़भाड़ वाले रास्तों, स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल, मॉल और बस स्टैंड समेत संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त करती है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… संकरी गलियों तक पहुंचने के लिए 25 स्कूटी-बाइक टीम को ट्रैफिक वाले इलाकों और संकरी गलियों में तेजी से पहुंचने के लिए 25 स्कूटी और बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। किसी घटना की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचती है। इस व्यवस्था को इमरजेंसी नंबर 112 से भी जोड़ा गया है। महिला कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के पास कार्रवाई एसडीपीओ ओम प्रकाश और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज, चकबंदी रोड के कोचिंग सेंटरों और बालिका विद्यालयों के आसपास छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहली बार पकड़े गए युवकों को चेतावनी पुलिस के अनुसार, पहली बार पकड़े गए मनचलों से बॉन्ड भरवाया गया और उनके परिवार के सामने चेतावनी दी गई। वहीं, गंभीर मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है। साइबर अपराध को लेकर भी जागरूकता साइबर डीएसपी और स्थानीय पुलिस अधिकारी छात्राओं को डिजिटल अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के तरीकों की जानकारी भी दे रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि ‘पुलिस दीदी’ की लगातार गश्त और कार्रवाई से उन्हें सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles