![]()
सासाराम में पानी के बीच लाल बलुआ पत्थरों से बनी विशाल इमारत। ऊंचे चबूतरे पर खड़ा विशाल मकबरा शेरशाह सूरी का है। पानी, पुल, ऊंचा चबूतरा, विशाल गुंबद और चारों तरफ खुला आसमान काफी खुबसूरत दिखता है। सुबह और शाम लाल पत्थरों पर धूप की रोशनी पड़ती है तो पानी में मकबरे का प्रतिबिंब बनता है। तब इसकी खूबसूरती देखते बनता है। करीब 22 एकड़ में फैले तालाब के बीच बना यह मकबरा दूर से ही अपनी विशालता और संतुलित वास्तुकला से पर्यटकों को आकर्षित करता है। पानी के बीच खड़ी लाल पत्थरों की इमारत और उसका प्रतिबिंब ड्रोन कैमरे की नजर से बहुत खूबसूरत नजर आता है। वीडियो देखते के लिए ऊपर क्लिक करे।
ऊंचाई से देखिए शेरशाह सूरी का मकबरा:पानी में खड़ी लाल पत्थरों की इमारत, 22 एकड़ में फैले तालाब पर्यटकों को करता है आकर्षित
