Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

NJP स्टेशन पर 4 रोहिंग्या युवक गिरफ्तार, पंजाब जाने की…

कोलकाता से बिकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में तलाशी के दौरान आरपीएफ ने चार संदिग्ध रोहिंग्या युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि चारों अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के बाद पंजाब जाने की कोशिश कर रहे थे. शुक्रवार रात ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और एनजेपी जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों को पकड़ा.

सामान्य बोगी में हुई तलाशी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची थी. इसके बाद सामान्य बोगी में तलाशी शुरू की गयी. तलाशी के दौरान संदेह होने पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उनके बयानों में कई विसंगतियां सामने आने के बाद उन्हें आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया. वहां पूछताछ के बाद चारों को एनजेपी जीआरपी के हवाले कर दिया गया.

गिरफ्तार लोगों की उम्र 17 से 26 वर्ष के बीच

गिरफ्तार लोगों की उम्र 17 से 26 वर्ष के बीच है. उनके पास से म्यांमार के पते से संबंधित जानकारी मिलने की बात सामने आयी है. बताया गया कि वे लंबे समय से बांग्लादेश में रह रहे थे. इसके बाद कथित तौर पर सीमा पार कर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया और असम से ट्रेन के जरिये पंजाब जाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, उससे पहले ही वे पकड़े गये. उनके पास मिले दस्तावेजों और पहचान से संबंधित जानकारी की जांच जारी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मददगार का पता लगा रही पुलिस

यह पता लगाया जा रहा है कि चारों ने भारत में प्रवेश करने के लिए किस सीमा मार्ग का इस्तेमाल किया और सीमा पार कराने में किसी व्यक्ति या गिरोह ने उनकी मदद की थी या नहीं. उनके पंजाब जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है. एनजेपी जीआरपी यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार लोगों का किसी मानव तस्करी गिरोह या अन्य संगठित अपराध गिरोह से कोई संबंध है या नहीं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles