![]()
जमुई में उत्पाद विभाग ने एक प्राइवेट एंबुलेंस से 460 केन बीयर पकड़ी है। यह कार्रवाई रविवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह इलाके के पास हुई। विभाग ने एंबुलेंस को जब्त कर दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एंबुलेंस के बेड के नीचे बने एक खास बॉक्स में बीयर के केन छिपाए गए थे। इन 460 केन में करीब 230 लीटर बीयर थी। अवैध शराब ले जाने की मिली थी सूचना गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया बाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर गांव निवासी सौरभ कुमार और रामायणपुर गांव निवासी सत्यम कुमार के रूप में हुई है। सौरभ पप्पू सिंह का बेटा है, जबकि सत्यम बलराम शर्मा का बेटा है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को झारखंड से जमुई के रास्ते अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार ने गिद्धौर इलाके में वाहनों की जांच शुरू की। उत्पाद विभाग ने एंबुलेंस को जब्त किया जांच के दौरान टीम की नजर एक प्राइवेट एंबुलेंस पर पड़ी। चालक ने टीम को देखकर भागने की कोशिश की, जिस पर उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर एंबुलेंस को रोका। तलाशी लेने पर बेड के नीचे बने बॉक्स में बीयर के केन मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीयर की यह खेप झारखंड के सत्संग मोड़, जसीडीह से लखीसराय जिले के पिपरिया ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि यह खेप किसके लिए मंगाई गई थी और इस मामले में और कौन लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि वाहन की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे भी जारी रहेगा गाड़ी जांच अभियान मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खास बात यह रही कि शराब को किसी सामान्य वाहन में नहीं, बल्कि एंबुलेंस में बने बेड के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। उत्पाद विभाग के अनुसार तस्करी के बदलते तरीकों पर नजर रखते हुए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। उत्पाद विभाग ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। अधिकारियों द्वारा वाहन की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खास बात यह रही कि शराब को किसी सामान्य वाहन में नहीं, बल्कि एंबुलेंस में बने बेड के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। उत्पाद विभाग के अनुसार तस्करी के बदलते तरीकों पर नजर रखते हुए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्पाद विभाग ने एंबुलेंस से पकड़ी 460 केन बीयर:जमुई में 2 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से लखीसराय ले जाई जा रही थी शराब
