Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में में तेज रफ्तार टेलर का कहर:बुलेट-जूसर मशीन को टक्कर मार घर में घुसा, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए


गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका लक्षीबागी में रविवार को तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बुलेट और गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन को टक्कर मारते हुए एक घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर बुलेट और जूसर मशीन को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बुलेट, जूसर मशीन और टेलर को काफी नुकसान पहुंचा है। टेलर घर के हिस्से से भी टकराया, जिससे वहां भी क्षति हुई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, टेलर तेज रफ्तार से बगोदर की ओर आ रहा था। अटका लक्षीबागी के पास अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टेलर सड़क किनारे खड़ी बुलेट और गन्ने की जूसर मशीन से टकरा गया। टक्कर के बाद घर में घुसा टेलर बुलेट और जूसर मशीन से टकराने के बाद टेलर दोनों को घसीटते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेलर के साथ क्षतिग्रस्त बुलेट और जूसर मशीन का भी निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी ली। चालक के शराब के नशे में होने की चर्चा स्थानीय लोगों ने बताया कि टेलर काफी तेज रफ्तार में था। इसी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टेलर मालिक को मौके पर बुलाने और क्षतिग्रस्त संपत्ति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की। लोगों के अनुसार, बुलेट और गन्ने की जूसर मशीन को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि घर को भी टक्कर से क्षति हुई है। इधर, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि टेलर चालक ने शराब का सेवन कर रखा था। हालांकि, चालक के शराब के नशे में होने की पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles