![]()
बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के सिमरौंधा गांव में रविवार शाम एक बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब 65 वर्षीय मृतक का नाम नरेश राय था। घटना के बाद उनके परिवार में दुख का माहौल है। सूचना मिलने पर रजौन पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा। शौच के लिए तालाब की तरफ गए थे जानकारी के मुताबिक, नरेश राय रविवार को गांव के तालाब के पास शौच करने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे तालाब के गहरे पानी में गिरकर डूब गए। उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए घटना की जानकारी किसी को तुरंत नहीं मिल पाई। काफी समय बीतने के बाद जब नरेश राय घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें पता चला कि नरेश राय शौच के लिए तालाब की तरफ गए थे। जांच के बाद डेड घोषित इसके बाद परिवार के लोग तालाब पर पहुंचे और आसपास खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों की मदद से तालाब के अंदर उनकी तलाश की गई। काफी कोशिशों के बाद नरेश राय को तालाब से बाहर निकाला गया। परिवार वाले और ग्रामीण तुरंत उन्हें रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही पुलिस नरेश राय की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि नरेश राय की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि बुजुर्ग की मौत तालाब में डूबने से हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत:बांका में शौच करने समय गहरे पानी में जाने से गई जान
