Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बाइक चोरी करते युवक की पिटाई:पुलिस ने छुड़ाकर थाने लेकर गई; पहले हुई बाइक चोरी के सीसीटीवी फुटेज से हुई थी पहचान


गिरिडीह के चंदौरी रोड में रविवार को बाइक चोरी करने पहुंचे एक युवक को दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक को दुकानदार पहले ही पहचान चुके थे। इसके बाद मौके पर जुटी गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, चंदौरी रोड में कुछ दिन पहले बाइक चोरी की घटना हुई थी। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित ने 11 सितंबर को नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपी की पहचान की गई थी। बाइक चोरी करते दुकानदारों ने पहचान लिया बताया गया कि रविवार को वही युवक दोबारा चंदौरी रोड पहुंचा। वह एक बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद दुकानदारों की नजर उस पर पड़ गई। दुकानदारों ने उसे पहचान लिया और शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख युवक वहां से भागने लगा, लेकिन दुकानदारों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान कुछ गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुरानी चोरी में भूमिका और अन्य घटनाओं की भी जांच पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पकड़ा गया युवक चंदौरी रोड में पहले हुई बाइक चोरी की घटना में शामिल था या नहीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसकी भूमिका की जांच कर रही है। इसके अलावा बाइक चोरी के मामलों में उसके साथ अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का किसी अन्य बाइक चोरी की घटना से संबंध रहा है या नहीं। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles