Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अभियान के तहत धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष ने जलाए 151 दीप


भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर धालभूमगढ़ भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में 151 दीप प्रज्वलित कर पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन देशसेवा, जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में उन्होंने देश के विकास और जनसेवा के लिए लगातार कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। विश्व स्तर पर देश की पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण, संकल्प के रूप में मना रहे हैं। इसी कड़ी में मां काली मंदिर में 151 दीप जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में दीपू, वैद्यनाथ सोरेन, मेघनाथ दास, विजय साव, बालक साव, राहुल राउत, आरती घोष, संजय साव, सुषमा चौबे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles