Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बुद्धेश्वर मंदिर के गेट पर मिला अधेड़ का शव:पटना का रहने वाला था, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा


लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बुद्धेश्वर चौराहे पर एक अधेड़ का शव मिला है। रविवार दोपहर मंदिर के गेट नंबर चार के पास यह शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुरेश सिंह (55) के रूप में हुई है। वह पटना, बिहार के ममरखाबाद इंग्लिश, थाना गुनारख का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, सुरेश सिंह बुद्धेश्वर चौराहे के आसपास मजदूरी करता था और फुटपाथ पर सोकर गुजारा करता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3:54 बजे सुरेश सिंह को मृत हालत में अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। उसे एंबुलेंस संख्या UP32EG5057 से पारा थाने के हेड कॉन्स्टेबल अरुण कुमार बुद्धेश्वर मंदिर के पास से लाए थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया और शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। पारा पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुरेश सिंह की मौत किन हालात में हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles