Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या:विवाद सुलझाने को गांव से 4KM दूर ले गया, गले-पेट पर किए कई वार; आरोपी पति अरेस्ट


बांका के रजौन प्रखंड में रविवार रात पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। वारदात रजौन और नवादा बाजार थाना क्षेत्र की सीमा के पास सैदपुर और खजूरकोरामा बहियार के बीच सुनसान स्थान पर हुई। महिला की चीख सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को पकड़ लिया। मृतका की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के धनिया गढ़िया गांव निवासी प्रमोद दास की करीब 30 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। करीब 50 वर्षीय प्रमोद दास बांका में रहकर मोची का काम करता है। बताया गया कि रविवार को बांका में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद प्रमोद ने पत्नी से विवाद सुलझाने की बात कहकर पैतृक गांव चलने को कहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मातला… गांव से चार किलोमीटर पहले उतरे,गले- पेट पर वार दोनों रविवार शाम बांका से धनिया गढ़िया गांव के लिए निकले थे। गांव से करीब चार किलोमीटर पहले सैदपुर और खजूरकोरामा के बीच दोनों सुनसान जगह पर उतर गए। इसी दौरान प्रमोद दास ने चाकू निकालकर पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी ने रिंकू देवी के गले और पेट पर चाकू से कई वार किए। महिला की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को वारदात करते हुए पकड़ लिया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे सूचना मिलते ही नवादा बाजार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए गए। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। दूसरी शादी के बाद शुरू हुआ था विवाद ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद दास ने रिंकू देवी से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रिंकू देवी के किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क की बात को लेकर पति नाराज रहता था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसे हत्या की वजह के तौर पर पुष्टि नहीं की है। एसडीपीओ बोले-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि आरोपी पत्नी को सुनसान स्थान पर क्यों लेकर गया था। वारदात से पहले दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या की वजह पता कर रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles