Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डेंगू किट नहीं मिली तो गोपीकांदर के चिकित्सा प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

दुमका| दुमका जिले के कई हेल्थ सब सेंटर में डेंगू जांच किट नहीं मिलने पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने नाराजगी जताई है। शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में गोपीकांदर प्रखंड के हेल्थ सब सेंटरों में किट की अनुपलब्धता की जानकारी सामने आई। इस पर उपायुक्त ने वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सब सेंटरों में जल्द से जल्द डेंगू जांच किट उपलब्ध कराने को भी कहा गया। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इसके बाद जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में मिल रही सुविधाओं की एक-एक कर समीक्षा हुई। उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सीएचसी, पीएचसी और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जीवनरक्षक दवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो। नीति आयोग के स्वास्थ्य इंडिकेटर्स की समीक्षा में कुछ प्रखंडों में एएनसी (प्रसवपूर्व जांच) रजिस्ट्रेशन की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles