Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बकरी को बचाने में बाइक अनियंत्रित, दो युवकों की मौत:अररिया के रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर डुमरिया पुल के पास हादसा


अररिया में रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर रविवार को डुमरिया पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संजय ऋषिदेव और मो. इश्तियाक के रूप में हुई। मृतकों में रानीगंज थाना क्षेत्र के बिस्टोरिया पंचायत के ऋषिदेव टोला गोदाम चौक निवासी नागो ऋषिदेव के 25 वर्षीय पुत्र संजय ऋषिदेव और पटवा टोला निवासी मो. एनुल के पुत्र मो. इश्तियाक शामिल हैं। रानीगंज से फारबिसगंज जा रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रविवार को बाइक से रानीगंज से फारबिसगंज की ओर जा रहे थे। डुमरिया पुल के पास पहुंचते ही अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। बकरी को बचाने के लिए बाइक सवार युवकों ने अचानक बाइक मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की रानीगंज थाना के दारोगा चंदन कुमार और स्वीटी कुमारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे की जानकारी आसपास के लोगों से ली और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। दो घरों में पसरा मातम दो युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही उनके घरों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles