नालंदा में घर से बुलाकर इंटर के छात्र की हत्या:पैसों के विवाद में वारदात, चाचा बोले- प्लानिंग करके गोली मारी गई है; हिरासत में एक संदिग्ध

Date:


नालंदा में 16 साल के लड़के की हत्या हुई है। घर से बुलाकर गोली मारी गई है। पैसे के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। इसी साल इंटर का एग्जाम दिया था। मृतक की पहचान पावा गांव निवासी रामानुज शर्मा के बेटे (16) सौरभ कुमार के तौर पर हुई है। गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। खुद एसपी भारत सोनी परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव की है। दादी सीता देवी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे किसी ने फोन किया था। उसके बाद मेरा पोता घर से यह कहते हुए निकल गया कि थोड़ी देर में वापस आ रहा हूं। कुछ देर बाद पता चला कि उसे गोली लगी है। इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पता नहीं कैसे, क्या हो गया। इकलौता पोता था। घर का इलकौता चिराग था सौरभ चाचा मनोज कुमार ने बताया कि गांव के ही मिथिलेश के साथ फोर व्हीलर से गया था। कुछ देर बाद उसी ने घर में फोन करके कहा कि मेरे भतीजे को गोली लगी है, अस्पताल लेकर जा रहे हैं। पुलिस को उसने बताया कि गांव के बाहर 4 बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी और मोबाइल छीन लिया और सौरभ को गोली मार दी। जब सौरभ को गोली मारी गई तो मिथिलेश के साथ कुछ क्यों नहीं हुआ। जब उसका फोन छीन लिया तो परिजनों को जानकारी कैसे दी गई। फिर वापस गाड़ी लेकर घर कैसे आ गया। पूरी प्लानिंग करके हत्या की गई है। घर से बुलाकर उसे नजदीक से गोली मारी गई है। घर का इकलौता चिराग था। खेती-बाड़ी में भी परिवार का हाथ बंटाता था। उसके पिता झारखंड में कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। फिलहाल काम के सिलसिल में चेन्नई गए हैं।
गांव में शराब के पैसे के विवाद में हत्या की चर्चा वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि सौरभ शराब का कारोबार करता था। पैसे के लेनदेन को लेकर ही हत्या की गई है। फिलहाल परिजन घटना के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है इस संबंध में मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Purbayan Chatterjee- A Musical Genius of Our Times

Introduction This is the third feature in a series of...

AUS W vs IND W 2026: Beth Mooney joins 7,000-run club, becomes fourth Australian batter to achieve the feat

Beth Mooney became the fourth Australian batter to surpass...
Join Us WhatsApp