Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अमूल दूध लदी टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल; करमा पर्व पर बच्ची को लाने कुडू जा रहे थे


लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। पुराने पोस्ट ऑफिस के पास अमूल दूध से लदी टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे पिंटू उरांव (हिसरी, चंदवा) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी अश्रिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अश्रिता देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वे अपने पति के साथ करमा पर्व के अवसर पर अपनी बच्ची को कुडू से लाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में शामिल टाटा मैजिक जब्त घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल टाटा मैजिक को जब्त कर लिया है। वाहन चालक मौके से भाग गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि यह दुर्घटना कैसे हुई। चंदवा में पहले भी ऐसे कई सड़क हादसे हो चुके हैं। 16 जुलाई को शिवा टोली के पास एक तेज रफ्तार 407 वाहन ने बाइक सवार दो युवकों, जीजा टिंकू भुइयां और साले मिथुन भुइयां को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। 17 अगस्त को भी शिवा टोली के पास सड़क पर बने ठोकर पर एक ऑटो पलट गया था, जिसमें ऑटो चालक करण विद्यार्थी की मौत हो गई थी और करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles