Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kishanganj AIMIM Akhtarul Iman Meets Nitin Gadkari

AIMIM पार्टी ने मंगलवार दोपहर किशनगंज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह कॉन्फ्रेंस सिंघिया स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।

.

इसमें सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नेशनल हाईवे (NH) मार्ग और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के फंड जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि AMU के निर्माण के लिए 136 करोड़ रुपए का दावा किया गया था।

इसमें से अभी तक सिर्फ 10 करोड़ रुपए ही जारी हुए हैं। बाकी 126 करोड़ रुपए जारी होना बाकी है।

”सभी पहलुओं की जांच कर किया जाएगा काम”

जिले के कई नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर AIMIM के बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर पार्टी के पांचों विधायकों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हैं। उन्होंने सभी मुद्दों पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं की जांच कर काम किया जाएगा।

श्री ईमान ने कहा कि हमारा देश कंपोजिट कल्चर और अनेकता में एकता का प्रतीक है, जिसे बरकरार रखना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और BJP के लोग कोई काम-धंधा न होने के कारण उन्माद फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

नाइंसाफियों के खिलाफ लड़ने की अपील की

उन्होंने सीमांचल के पिछड़ेपन का एक कारण बताया कि दक्षिण भारत के राज्यों में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने हक के लिए केंद्र से एक हो जाते हैं। लेकिन बिहार और खासकर सीमांचल में ऐसा नहीं हो पाता है।

अख्तरुल ईमान ने आगे कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में भी ऐसी नाइंसाफियों के खिलाफ मुहिम चला रही है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर ऐसी नाइंसाफियों के खिलाफ लड़ने की अपील की।

इस कार्यक्रम में AIMIM के अमोर विधायक अख्तरुल ईमान, जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, कोचाधामन विधायक सरवर आलम और बायसी विधायक गुलाम सरवर सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles