Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamui Encounter: Nandan Yadav Killed

आज की सबसे बड़ी खबर जमुई से है। पुलिस ने बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर किया है। तेजस्वी ने कहा कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री श्रवण कुमार कहते हैं- छिटपुट घटनाएं होती रहती है। क्या मंत्रियों के परिवार या श्रेयसी सिंह के साथ

.

1. छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें

2. श्रेयसी सिंह के साथ ऐसा होता, तब भी यही कहते: तेजस्वी

बिहार में बिगड़ते लॉ ऑन ऑर्डर व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो वीडियो सामने आया, वो शर्मशार करने वाला है। देश में बिहार की बदनामी हुई है। इसके बावजूद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री श्रवण कुमार कहते हैं- छिटपुट घटनाएं होती रहती है। क्या मंत्रियों के परिवार या श्रेयसी सिंह के साथ ऐसी घटना होती, तब भी क्या यही कहते? पूरी खबर पढ़ें

3. छात्रा के साथ हैवानियत के विरोध में कांग्रेस का प्रोटेस्ट मार्च

जमुई में स्कूली छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में पटना समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने पटना के कारगिल चौक के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ‘बिहार महिलाओं के लिए नहीं…’, ‘अनसेफ स्ट्रीट- साइलेंट सिस्टम’ और ‘महिलाओं को BJP-RSS से बचाना होगा’ जैसे पोस्टर लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की। पूरी खबर पढ़ें

4. घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला मासूम का शव

‘मेरी बच्ची शाम 4 बजे खाना खाकर खेत गई थी। एक घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी तो हमलोग उसे खोजने खेत पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ स्थिति में बेसुध पड़ी थी। गले में हसुआ गोदा हुआ था। आरोपी कामो सिंह दूर से खड़ा होकर यह सब देख रहा था। हमलोगों ने उसकी ओर देखा तो वह फरार हो गया। बच्ची के शरीर के नीचे के हिस्से पर कपड़ा नहीं था। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई।’ इतना कहते-कहते नाबालिग बच्ची के पिता फूट-फूटकर रोने लगे। पूरी खबर पढ़ें

5. भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU रेड

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। EOU की टीम ने वैशाली और पटना के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड की है। साथ ही वैशाली स्थित उनके पैतृक आवास पर भी दबिश दी गई है। कमलेश कुमार पर आय से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपए अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। जो उनकी आय से 103 प्रतिशत ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें

6. आयुष्मान और शरवरी की फिल्म में भी छठ की झलक

बॉलीवुड फिल्मों में इन दोनों बिहार के महापर्व छठ की छटा देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ में छठ पर्व को प्रमुखता से दिखाया गया है। अब आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी छठ पर्व की झलक देखने को मिल रही है। दरअसल, इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है, जिसमें आयुष्मान और शरवरी छठ पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। पूरी खबर पढ़ें

7. प्रसूता की मौत, बिल भुगतान के लिए नवजात को बनाया बंधक

दरभंगा में डिलीवरी के बाद प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और डिलीवरी के बाद भी दोबार ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नवजात बच्ची को भी अस्पताल प्रबंधन ने कथित रूप से बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण अपने पास रखा है। मृतका की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गांव के वार्ड नंबर-10 निवासी राजा बाबू की पत्नी सोना देवी(19) के तौर पर हुई है। 10 महीना पहले लव मैरिज हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

8. स्कूल जा रही छात्राओं पर ब्लेड से हमला, दो घायल

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला किया गया। अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने उन पर हमला किया, जिससे दोनों छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस की मदद से दोनों बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों बच्चियों की हालत सामान्य है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को एसडीपीओ (पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। पूरी खबर पढ़ें

9. अपने ही घर में बहू ने करवाई लूट, मोबाइल से खुला राज

समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में घर में लूट और सास पर हमला करवाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, टीईटी परीक्षा दे चुकी मनीषा ने ही अपने घर में लूट की साजिश रची थी। उसका मकसद सास को रास्ते से हटाना था। जांच में पति पंकज को भी रास्ते से हटाने की योजना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, सास और पति के हटने के बाद एक कट्ठा जमीन देने की बात भी सुपारी के तौर पर हुई थी। मनीषा टीचर बनने की तैयारी कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें

10. कल प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी मंगलवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles