Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा:आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, जादू-टोना के शक में कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर की थी हत्या


पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुए ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने महज 8 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जादू-टोना के शक में हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लकड़ी का बेट लगा हुआ कुल्हाड़ी (टांगी) और खून लगा नारंगी रंग का प्रिंटेड गमछा बरामद किया है। एसपी अनुदीप सिंह ने अपने ऑफिस में जानकारी दी कि 21 सितंबर की रात कुस्कूटा गांव में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की कुल्हाड़ी जैसे हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या की खबर मिली थी। धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया खबर मिलने के बाद मामले को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम ने इंसानी और तकनीकी जानकारी जुटानी शुरू की। इसके अलावा फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था। सभी जानकारी जुटाने के बाद महज 8 घंटे के अंदर उसी गांव के रहने वाले धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर खून जैसे निशान लगे कुल्हाड़ी और खून लगा गमछा बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जादू-टोना और झाड़-फूंक के शक में हत्या की है। उसने बताया कि ग्राम प्रधान ने जादू-टोना करके पहले उसके दादा और फिर पिता को मार दिया था। आरोपी धर्मा पहाड़िया ने यह भी कबूल किया कि एक बार शराब के नशे में ग्राम प्रधान ने उसके सोए हुए पिता और दादा को जादू-टोना से मारने की बात कही थी। इसके बाद ही उसने ग्राम प्रधान की हत्या करने का मन बना लिया था। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के लिखित शिकायत के आधार पर थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles