Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन में 22 ट्रेनें रद्द:3 का समय बदला और 2 के रूट में बदलाव, इंटरलॉकिंग व 5वीं लाइन के काम की वजह से परिवर्तन


दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन में रेलवे का काम चलेगा। इस वजह से 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 3 ट्रेनों का समय बदला गया है और 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव नॉन-इंटरलॉकिंग और 5वीं लाइन के काम के कारण किया गया है। इस दौरान राजधानी, दुरंतो और मुंबई मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। रेल सेवा 12 दिनों के लिए प्रभावित रहेगी रेल सेवा 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, यानी 12 दिनों के लिए प्रभावित रहेगी। इससे जमशेदपुर, रांची, राउरकेला, बिलासपुर और चाईबासा जैसे रूट से यात्रा करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर जनसंपर्क अधिकारी और वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंडामुंडा-राउरकेला के बीच इंटरलॉकिंग और 5वीं रेललाइन चालू करने के लिए 12 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। आदित्य चौधरी ने यात्रा करने वाले लोगों को होने वाली दिक्कतों के लिए खेद जताया है। उन्होंने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना इसी के हिसाब से बनाने की अपील की है। हटिया से 2 घंटे विलंब से खुलेगी इसके अतिरिक्त 3 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जिनमें 18451 हटिया-पूरी एक्सप्रेस 04/10/ 26 से 7/10/26 और 11/10/26 से 12/10/26 तक हटिया से 2 घंटे विलंब से खुलेगी। वहीं 12860 हावड़ा-मुम्बई एक्सप्रेस तथा 13351 धनबाद-अल्लाफूज एक्सप्रेस दिनांक 13/10/ 26 को अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से खुलेगी। इधर, गाड़ी संख्या 20818 नई दिल्ली- भुबनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 04/10/26 और 11/10/26 को गोमोह-पुरुलिया-चांडिल-चक्रधरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा कटक के बजाय गोमोह-आदरा- मिदनापुर-हिजली- भद्रक-कटक होकर चलेगी। वहीं 18477 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कटक-भद्रक-हिजली-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा के बजाय कटक- संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles