Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में करम विसर्जन को गया व्यक्ति तालाब में डूबा:परिजन और ग्रामीण परेशान, प्रशासन से मांगी गोताखोरों की टीम, तलाश जारी


हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में कर्मा पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब करीब 45 वर्षीय सिकंदर भुइयां तालाब में डूब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उतरकर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन करीब एक घंटे तक प्रयास के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गए। सिकंदर के डूबने की घटना वहां मौजूद तीन-चार बच्चों ने देखी थी। बच्चों ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी लोगों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से बचाव अभियान शुरू किया। करम बहाने तालाब में गए थे सिकंदर ग्रामीणों के अनुसार, कर्मा पर्व के बाद करम डाल को तालाब में बहाने की परंपरा के तहत सिकंदर भुइयां तालाब के पानी में गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बच्चों ने उन्हें पानी में डूबते देखा और शोर मचाकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर पहुंची और कई लोग पानी में उतरकर सिकंदर की तलाश करने लगे। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी कटकमदाग थाना पुलिस को दी गई है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार ने भी प्रशासन को घटना की सूचना देकर तत्काल बचाव अभियान शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी सत्येंद्र पासवान से संपर्क कर जिला प्रशासन से गोताखोरों की टीम भेजने की अपील की है, ताकि तालाब में व्यवस्थित तरीके से तलाशी अभियान चलाया जा सके। प्रशासन से गोताखोर भेजने की मांग सिकंदर भुइयां के तालाब में डूबने की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। सिकंदर के तीन बच्चे हैं। पिता के डूबने की जानकारी मिलने के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इधर, ग्रामीण भी लगातार तालाब के आसपास मौजूद रहकर अपने स्तर से तलाश में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले तक गांव में कर्मा पर्व को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल था, लेकिन पर्व के बाद हुई इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और लोग प्रशासन की ओर से गोताखोरों की टीम भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles