Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

11-हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर, मौत:अररिया में 24 घंटे बाद सोशल मीडिया से हुई पहचान, पेड़ काटते समय हादसा


अररिया शहर के ओम नगर, वार्ड संख्या-08 में पेड़ की टहनी छांटने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के करीब 24 घंटे बाद सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान हो सकी। मृतक की पहचान रानीगंज प्रखंड के महसेली वार्ड संख्या-04 निवासी करीब 52 वर्षीय इदरीश बैठा के रूप में हुई है। रोज की तरह मजदूरी करने घर से निकले थे परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को इदरीश बैठा रोज की तरह मजदूरी करने घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोशल मीडिया से मिली हादसे की जानकारी इसी बीच बुधवार को परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए ओम नगर में बिजली तार की चपेट में आने से एक अज्ञात मजदूर की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद परिजन अररिया नगर थाना पहुंचे और पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली। शव देखकर परिजनों ने की पहचान नगर थाना पहुंचने के बाद परिजनों ने शव देखा और उसकी पहचान इदरीश बैठा के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, इदरीश परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे और मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। पत्नी और छह बच्चों की जिम्मेदारी इदरीश अपने पीछे पत्नी, चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की जिम्मेदारी तक उनकी मजदूरी की कमाई पर निर्भर थी। उनकी अचानक मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी बिजली तार की सुरक्षा को लेकर चिंता है। परिजनों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के साथ परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles