Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेटे नंदन ने अपने कृत्य से बिहार को किया शर्मशार, तो पिता गनौरी ने 23 साल पहले खेला था खूनी खेल

जमुई में मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़खानी के मामले की जांच के बीच करीब 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड का मामला फिर चर्चा में आ गया है. पुलिस के मुताबिक, मौजूदा मामले के मुख्य आरोपित नंदन यादव के पिता गनौरी यादव के खिलाफ वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में दो भाइयों की हत्या के मामले में केस दर्ज हुआ था. नंदन यादव की तलाश के दौरान पुलिस जब प्रतापपुर गांव पहुंची और उसके परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पुराने मामले से जुड़ी जानकारी सामने आयी. इसके बाद पुलिस ने 2003 के मामले से संबंधित रिकॉर्ड और गनौरी यादव की कानूनी स्थिति की जांच शुरू की.

जमीन विवाद के बीच हुई थी दो भाइयों की हत्या

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच पूना यादव और डीपी यादव नामक दो भाइयों की हत्या कर दी गयी थी. परिवार की ओर से लगाए गये आरोप के अनुसार, दोनों भाइयों के साथ पहले मारपीट की गयी और इसके बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था और एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया था.

घटना के बाद परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया था. इस केस में गनौरी यादव समेत कई लोगों को आरोपित बनाया गया था. पुलिस के अनुसार, मामले में कुछ अन्य आरोपितों को बाद में अदालत से सजा भी हो चुकी है.

एक साथ दोनों बेटों को खोने वाली मां की कहानी

इस हत्याकांड का सबसे दर्दनाक पक्ष दोनों मृतकों की मां संसार देवी से जुड़ा है. एक ही घटना में उन्होंने अपने दोनों बेटों को खो दिया था. परिजनों के मुताबिक, वर्षों गुजर जाने के बावजूद वह घटना परिवार के लिए आज भी एक गहरी पीड़ा है. परिवार का दावा है कि दोनों भाइयों की हत्या जमीन विवाद के कारण हुई थी और उन्हें अब भी मामले में पूरी कानूनी प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार है.

नंदन की तलाश में पहुंची पुलिस तो सामने आया पुराना मामला

मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने आरोपितों की तलाश तेज की थी. पुलिस नंदन यादव और हरेराम यादव की तलाश में जुटी थी. इसी क्रम में पुलिस प्रतापपुर गांव पहुंची और नंदन के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इनमें उसके पिता गनौरी यादव भी शामिल थे.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और पुराने रिकॉर्ड की जांच के दौरान गनौरी यादव के खिलाफ वर्ष 2003 में दर्ज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने मौजूदा मामले से अलग पुराने हत्या केस की कानूनी स्थिति की जांच शुरू कर दी.

वारंट और पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही पुलिस

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, गनौरी यादव को मौजूदा मामले के सिलसिले में हिरासत में लिये जाने के बाद उसके पुराने केस की जानकारी सामने आयी. एसपी ने बताया कि मामला वर्ष 2003 का है. पुलिस यह पता कर रही है कि उस मामले में गनौरी यादव के खिलाफ वारंट जारी था या नहीं और वर्तमान में उसकी कानूनी स्थिति क्या है.

गनौरी यादव न्यायिक अभिरक्षा में, ट्रायल की प्रक्रिया पर नजर

पुलिस ने गनौरी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. एसपी के मुताबिक, 2003 के मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड और अन्य आरोपितों की स्थिति की जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. वहीं, इस मामले में कुछ आरोपितों के बेल पर बाहर होने की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है. इससे पुराने दोहरे हत्याकांड की मौजूदा कानूनी स्थिति स्पष्ट करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें : 23 साल पुराने हत्या मामले में गनौरी यादव गिरफ्तार, बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपित नंदन यादव के हैं पिता

ये भी पढ़ें : जमुई छात्रा बदसलूकी केस में नया मोड़, तीन में एक आरोपित निकला बालिग; नाबालिग की तरह नहीं चलेगा केस

The post बेटे नंदन ने अपने कृत्य से बिहार को किया शर्मशार, तो पिता गनौरी ने 23 साल पहले खेला था खूनी खेल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles