Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरा- 400 मीटर जर्जर सड़क के लिए भड़के ग्रामीण:बोले- 8 साल से बदहाली झेल रहे, टायर जलाकर 3 घंटे लगाया जाम; सांसद-मंत्री के खिलाफ नारेबाजी


आरा प्रखंड के दौलतपुर पंचायत स्थित दौलतपुर गांव में करीब 400 मीटर जर्जर सड़क को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने दौलतपुर गांव के पास आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ स्थानीय विधायक संजय सिंह टाइगर और सांसद सुदामा प्रसाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होते ही मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की करीब एक किलोमीटर तक लाइन लग गई। आवागमन बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे बाद जाम हटाया और मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। सड़क जाम की तीन तस्वीरें ‘गांव आने जाने वाली सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल’ ग्रामीण सूरज सम्राट ने बताया कि दौलतपुर गांव में ब्रह्म स्थान से शुभकरणगंज तक करीब 400 मीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यही सड़क गांव में आने-जाने का मुख्य रास्ता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सूरज ने बताया कि जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क के कारण वाहनों के चैंबर समेत अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी इसी सड़क पर हादसे का शिकार हो गई। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई। विधायक से भी सड़क की स्थिति देखने और निर्माण कराने की मांग की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, विधायक ने मौके पर आकर स्थिति देखने की बात कही थी, लेकिन अब तक सड़क निर्माण या मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। सूरज सम्राट ने आरोप लगाया कि ग्रामीण पिछले करीब आठ वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं। सांसद और विधायक से मिलने की कोशिश करने पर उनके प्रतिनिधियों की ओर से मुलाकात नहीं होने की बात कही जाती है। बरसात और बाढ़ के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है और वाहन पलटने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles