Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

घर में बक्सा खोला तो फन फैलाकर बैठा था कोबरा:पाकुड़ के चांदपुर गांव में सर्पमित्र ने 4.5 फीट लंबे सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा


पाकुड़ जिले के चांदपुर गांव में जतन टुडू के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब उन्होंने एक पुराना बक्सा खोला। बक्से के अंदर एक विशाल कोबरा फन फैलाकर बैठा था। सांप को देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे। यह घटना गुरुवार को हुई। जतन टुडू का परिवार कुछ जरूरी कागजात ढूंढने के लिए घर में रखा बक्सा खोल रहा था। जैसे ही बक्सा खुला, कागजों के ऊपर बैठा एक बड़ा स्पेक्टेकल्ड कोबरा अचानक फन उठाकर खड़ा हो गया। सांप को इस खतरनाक रूप में देखकर घर में अफरातफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना सर्पमित्र अशरफुल शेख को दी गई। सूचना मिलते ही अशरफुल अपने सुरक्षा किट के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद अशरफुल ने अपने खास तरीकों का इस्तेमाल करते हुए बेहद सावधानी से उस खतरनाक कोबरा का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किया गया स्पेक्टेकल्ड कोबरा करीब 4.5 फीट लंबा है और उसकी उम्र 13 से 14 साल होने का अनुमान है। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद जतन टुडू के परिवार और गांव वालों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के तुरंत बाद कोबरा को बिना कोई नुकसान पहुंचाए, उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सर्पमित्र अशरफुल शेख ने लोगों को सलाह दी कि घर में बक्सा, अलमारी या पुराना सामान खोलते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अगर कोई सांप दिखे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान न पहुंचाएं। तुरंत सर्पमित्र को सूचना दें। अशरफुल ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर घरों में घुसकर सुरक्षित जगह ढूंढ लेते हैं। इसलिए बरसात में हमें सावधानी बरतनी चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles