Thursday, September 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरोपी ने अस्पताल में अच्छी पहुंच का किया दावा:रिम्स इमरजेंसी में जांच जल्दी कराने के नाम पर 6700 रुपए ऐंठे, थाने में शिकायत दर्ज


रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीज की लाचारी का फायदा उठाकर जांच जल्दी कराने के नाम पर 6700 रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इमरजेंसी में भर्ती 72 वर्षीय जैतुना खातून के परिजनों ने शैलेश रंजन नामक व्यक्ति पर यह रकम लेने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने बरियातू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिम्स के प्रशासनिक पदाधिकारी एके श्रीवास्तव की ओर से बरियातू थाना प्रभारी को भेजी गई लिखित शिकायत के अनुसार, यह घटना 21 सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे की है। उस समय इमरजेंसी वार्ड में 72 वर्षीय जैतुना खातून का इलाज चल रहा था। आरोप है कि शैलेश रंजन नामक व्यक्ति ने मरीज के परिजनों से संपर्क साधा और दावा किया कि वह मरीज को पहले से जानता है तथा अस्पताल में उसकी अच्छी पहुंच है, जिससे वह सारी जांचें तुरंत करा देगा। जल्दी जांच कराने के इसी झांसे में लेकर उसने परिजनों से करीब 6700 रुपए ले लिए। पुलिस अब पूरे मामले और अन्य मरीजों से जुड़ी कड़ियों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles