Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महुआडांड़ : ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभिजीत ने जीते दो पदक


पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के युवा एथलीट अभिजीत कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अभिजीत ने बॉयज अंडर-20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में 50.23 सेकेंड का समय निकालकर तृतीय स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अभिजीत ने 4×400 मीटर मिक्स रिले स्पर्धा में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। एक ही प्रतियोगिता में दो पदक हासिल करने पर जिले के खेलप्रेमियों और एथलेटिक्स से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। अभिजीत के इस प्रदर्शन को लातेहार जिले में एथलेटिक्स के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद नियमित अभ्यास और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिजीत ने जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा प्रस्तुत की है। अभिजीत की उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अनिवेश कुमार, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, फादर दिलीप एक्का, इफ्तेखार अहमद, उपाध्यक्ष सुशांत उज्जवल कुजूर, तनवीर अहमद, कोच कुजूर सर, आलोक राठौर, मोती मिंज एवं महताब आलम समेत खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles