Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Pitripaksha Mela | Railways Train Stoppage Punpun Ghat Updates 2026

रेलवे यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पितृपक्ष मेले के पावन अवसर पर पिंडदान और तर्पण के लिए पुनपुन घाट आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने राजगीर और इस्लामपुर से परिचालित होने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियों को पुनपुन घाट हॉल्ट पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने

.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, यह विशेष व्यवस्था 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पूरे मेला अवधि के दौरान प्रभावी रहेगी, जिससे नालंदा और आसपास के इलाके से आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी।

पुनपुन हाल्ट पर मिला दो-दो मिनट का ठहराव

पुनपुन हाल्ट पर मिला दो-दो मिनट का ठहराव

राजगीर-इस्लामपुर रूट की प्रमुख ट्रेनों का ठहराव

इस व्यवस्था के तहत गाड़ी सं. 15137/15138 राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस और 63391/63392 इसलामपुर-पटना-इस्लामपुर मेमू अब दोनों दिशाओं में पुनपुन घाट हॉल्ट पर दो-दो मिनट रुकेगी।

पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी ये अन्य गाड़ियां

इन गाड़ियों के अलावा गाड़ी सं. 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 63329/63330 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र मेमू, 03254/03253 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल, 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू और गाड़ी सं. 63393 पटना-गयाजी मेमू को भी पुनपुन घाट हॉल्ट पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

बुद्ध पूर्णिमा समेत कई ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

बुद्ध पूर्णिमा समेत कई ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 5 जोड़ी ट्रेनों को मिला ठहराव

दूसरी ओर, मेले के दौरान भारी संख्या में जुटने वाले स्नानार्थियों की सहूलियत के मद्देनजर अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच 539/21-540/07 किमी पर स्थित अस्थायी हाल्ट ‘अनुग्रह नारायण स्नान घाट’ पर भी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की गई है। वहां 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी सं. 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी, गाड़ी सं. 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर के साथ-साथ गाड़ी सं. 63289/63290, गाड़ी सं. 63291/63292 एवं गाड़ी सं. 63295/63296 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है, ताकि पवित्र स्नान व तर्पण करने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles