Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बुध गोचर 2026:26 सितंबर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें बचाव के उपाय – Budh Gochar In Tula Rashi Mercury Transit Impact On 3 Zodiac Signs Budh Gochar Ke Upay

ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है। बुध को बुद्धि, संवाद, तर्क, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। इसलिए जब बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय प्रगति के अवसर लेकर आता है, जबकि कुछ को कामकाज और आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

बुध 26 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस गोचर का प्रभाव तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ऐसे में इन राशि वालों को धन, नौकरी और महत्वपूर्ण निर्णयों के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।




Budh Gochar In Tula Rashi Mercury Transit Impact on 3 zodiac signs budh gochar ke upay

वृषभ राशि
– फोटो : amarujala


वृषभ राशि

  • बुध का तुला राशि में प्रवेश वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ उलझनें बढ़ा सकता है। 
  • पहले से लंबित कामों को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। 
  • परिवार में छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। 
  • किसी नई योजना या समझौते पर आगे बढ़ने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांचें। 
  • खर्च बढ़ने की संभावना के चलते बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। 
  • निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।


Budh Gochar In Tula Rashi Mercury Transit Impact on 3 zodiac signs budh gochar ke upay

कर्क राशि
– फोटो : amarujala


कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर कुछ मामलों में सावधानी की मांग कर सकता है। 
  • आत्मविश्वास में कमी महसूस होने के साथ कार्यों में बार-बार अड़चन आने की स्थिति बन सकती है। 
  • आर्थिक पक्ष की बात करें तो अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने में भी विलंब संभव है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखना चाहिए। 
  • व्यापारियों के लिए बड़े निवेश और महत्वपूर्ण फैसलों में सोच-विचार करना आवश्यक रहेगा।

 


Budh Gochar In Tula Rashi Mercury Transit Impact on 3 zodiac signs budh gochar ke upay

धनु राशि
– फोटो : amarujala


धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों को करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में धैर्य रखना होगा। 
  • नौकरी तलाश रहे लोगों को मनपसंद अवसर हासिल करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। 
  • विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखने पर जोर देना होगा। 
  • व्यापार में नई साझेदारी या सौदा करते समय दस्तावेजों और आर्थिक पक्ष की जांच जरूर करें। 
  • अटके हुए कार्यों के पूरे होने में भी समय लग सकता है।


Budh Gochar In Tula Rashi Mercury Transit Impact on 3 zodiac signs budh gochar ke upay

बुध के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
– फोटो : adobe


बुध के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

  • बुध से संबंधित परेशानियों को कम करने के लिए भगवान गणेश की उपासना करना शुभ माना जाता है। 
  • गणेश मंत्र का जाप करें और उन्हें हरे रंग की मिठाई अर्पित करें। 
  • जरूरतमंदों को हरी वस्तुओं का दान करने तथा पशुओं को हरा चारा खिलाने की भी परंपरा है।

 

लक्ष्मी नारायण योग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles