
Indian Railway Puja Special Train: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 04052/04051 नयी दिल्ली-हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल के फेरों की संख्या बढ़ाकर सप्ताह में 3 दिन कर दी दिया है. यह ट्रेन पहले साप्ताहिक थी. यानी सप्ताह में एक दिन रवाना होती थी, लेकिन रेलवे ने इसके फेरों में बढ़ोतरी करते हुए इसे सप्ताह में 2 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है.
मंगल, शुक्र और रविवार को दिल्ली से चलेगी ट्रेन
पूर्व रेलवे के मुताबिक, 04052 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल अब 6 अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को नयी दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी. यानी यह ट्रेन कुल 24 फेरे लगायेगी. इसी तरह से 04051 हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल अब 8 अक्टूबर से एक दिसंबर के बीच हर गुरुवार, रविवार और मंगलवार को हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी.
ये भी पढ़ें: कानपुर, आगरा और झांसी के लिए बंगाल से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, टाइम-टेबल और रूट यहां देखें
फेरे बढ़े, स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीें
इस नयी घोषणा के बाद ट्रेनों के फेरे बढ़ गये हैं, लेकिन स्टेशनों पर इसके ठहराव यानी स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं हुआ है. नये आदेश के बाद भी अपने पुराने समय और ठहराव के साथ रवाना होगी.
ये भी पढ़ें: हावड़ा और सांतरागाछी से चलने वाली 9 ट्रेनों का बदला टर्मिनल, देखें नया टाइम-टेबल
The post Puja Special Train: हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी appeared first on Prabhat Khabar.
