
Gold Smuggling News: भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सोने की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की सख्त कार्रवाई जारी है. डीआरआई ने बीएसएफ के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश सीमा से विदेशी सोने की कई खेप पकड़ी है. पश्चिम बंगाल और बिहार में कई अभियानों के दौरान, सीमा के पास की जगहों और एक ट्रेन यात्री से कुल मिलाकर लगभग 17 करोड़ रुपए कीमत के करीब 12 किलो विदेशी सोना जब्त किये गये हैं. इससे देश में चोरी-छिपे सोना लाने के लिए बांग्लादेश के रास्ते का लगातार इस्तेमाल होने का पता चला है.
गोंगरा इलाके में सोने के 27 टुकड़े बरामद
बीएसएफ की 161वीं बटालियन के जवानों ने बीओपी गोंगरा इलाके में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर रोड के पास तस्करी करके लाये गये विदेशी सोने के 27 बिना दावे वाले टुकड़े बरामद किये. इनका वजन लगभग 3.15 किलोग्राम था. इसके बाद डीआरआई ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की और सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत सोना जब्त कर लिया.
ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई, 15.607 किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार
महाखोला में हैंडपंप के पास मिला 1.16 किलो सोना
इसी बीच, एक और अभियान में बीओपी महाखोला में तैनात 161 बीएन के बीएसएफ जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा बाड़ के पास हाथखोला गांव में एक हैंडपंप के पास छिपाकर रखे गये 24 कैरेट शुद्धता वाले विदेशी सोने की खेप बरामद की. यह सोना तस्करी कर लाया गया था. इसके 10 टुकड़ों का वजन लगभग 1.16 किलोग्राम था. बाद में डीआरआई ने बरामद सोना अपने कब्जे में ले लिया और सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 110 के प्रावधानों के तहत इसे जब्त कर लिया.
ये भी पढ़ें: बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 85 लाख रुपये के 1.2 किलो सोने के साथ एक तस्कर काे किया गिरफ्तार
पत्थरघाटा में सीमा पर लगे बाड़ के पास से मिली 48 सोने की छड़ें
इससे पहले, बीएसएफ के जवानों ने बीओपी पत्थरघाटा इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास लगे बाड़ के पास से विदेशी सोना बरामद किया था. इसमें 48 बार (सोने की छड़ें) शामिल थीं. इनका वजन लगभग 5.9 किलोग्राम था. इसे भी डीआरआई ने अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया.
ये भी पढ़ें: सीमा पर BSF का एक्शन, 17 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, 89 बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी तस्कर अरेस्ट
The post बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ और डीआरआई की कार्रवाई, 17 करोड़ का सोना जब्त appeared first on Prabhat Khabar.
