Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Begusarai Best Performing Model District

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन-उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेगूसराय को देशभर के 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में Best Performing Model District के सम्मान से सम्मानित किया गया है।

.

आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित आयुष्मान मंथन 2026 कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा सम्मान दिया गया है।

बेगूसराय जिले की ओर से यह सम्मान बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के विशेष सचिव-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने ग्रहण किया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, आभा आईडी निर्माण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सरकारी-निजी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने की दिशा में जिले की ओर से किए गए प्रयासों की उपलब्धि में महत्वपूर्ण है।

20.23 लाख आभा आईडी का निर्माण किया जा चुका

डीएम रिची पांडेय ने बताया कि बेगूसराय जिले में अब तक 20.23 लाख आभा आईडी का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने व डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएम ने उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य सहयोगी टीमों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण-प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, डिजिटल, सुलभ और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में कोशिश करने का निर्देश दिया है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और सभी संबंधित पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान जिले की पूरी स्वास्थ्य टीम के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। इससे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles