Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में मुखिया की बहू शराब के साथ गिरफ्तार:घर में रखकर बेचती थी, पुलिस छापेमारी में 10 लीटर खेप बरामद


मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने मुखिया के घर छापेमारी कर उनकी बहू को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामला बड़का गांव दक्षिणी पंचायत का है। गिरफ्तार महिला की पहचान पंचायत के मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता की बहू रानी कुमारी के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम को गुरुवार को सूचना मिली थी कि मुखिया के घर से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने देर शाम घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक बोरी में रखी शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। विभाग के अनुसार, करीब 10 लीटर शराब जब्त की गई है। गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी जिला उत्पाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रकाश कुमार राम ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि मुखिया की बहू घर से शराब बेचने का काम करती है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान शराब के साथ रानी कुमारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला को छाता चौक स्थित उत्पाद विभाग के थाने लाकर पूछताछ की गई। उसके खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मुखिया के बेटे के पुराने केस की भी जांच उत्पाद विभाग के अनुसार, जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि मुखिया के बेटे मनीष कुमार पर भी पहले से शराब से संबंधित मामला दर्ज है। संबंधित थाने से उसके पुराने मामले की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा उत्पाद विभाग यह भी पता कर रहा है कि मनीष कुमार पूर्व में शराब मामले में जेल गया था या नहीं। आबकारी थाने में दर्ज पुराने मामलों को भी खंगाला जा रहा है। कब से चल रहा था शराब का धंधा, जांच जारी उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि घर से शराब की बिक्री कब से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। टीम शराब के स्रोत और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल रानी कुमारी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग पुराने मामलों की जानकारी जुटाने के साथ शराब के धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles