Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चाय बागान के श्रमिकों के लिए गुड न्यूज: 5 अक्तूबर तक मिलेगा बोनस, अगले माह खुलेंगे 21 बंद बागान

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

राज्य के परिवहन और श्रम विभाग के मंत्री अर्जुन सिंह ने शुक्रवार, 25 सितंबर को सिलीगुड़ी के ''श्रमिक भवन'' में परिवहन विभाग, उत्तरी जोन के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन और वित्त विभाग के राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन भी शामिल हुए. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि चाय बागान श्रमिकों को पांच अक्तूबर तक बोनस का भुगतान कर दिया जाये. यह भी तय किया गया कि बंद पड़े 21 चाय बागानों को 10 दिनों के भीतर फिर से खोलने के लिए कदम उठाए जाएं.

चाय बागान प्रबंधनों को हर संभव मदद

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन चाय बागान प्रबंधनों को हर संभव मदद देगी जो कामकाज फिर से शुरू करना चाहते हैं, जबकि जो बागान बंद रहेंगे, उनके मामलों में जरूरी कार्रवाई पर विचार किया जायेगा. बैठक में दार्जिलिंग के एडीएम, परिवहन विभाग (उत्तरी जोन) के संयुक्त निदेशक और उत्तरी जोन के आठ जिलों के बड़ी संख्या में आरटीओ, एआरटीओ, एआरटीओ और एमवीआइ शामिल हुए.

मंत्री ने किया कमला चाय बागान का दौरा

बैठक से पहले मंत्री सिंह ने सुबह कमला चाय बागान का दौरा किया और उसके बाद बंद पड़े चाय बागानों और उसके श्रमिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर बैठक की. इस बैठक में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर के सांसद, उत्तर बंगाल के कई मंत्री और विधायक, साथ ही श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और चाय बागान प्रबंधन के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के दूसरे सत्र में, मंत्री ने परिवहन विभाग के उत्तरी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड-स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस उच्च स्तरीय बैठक में उत्तर बंगाल में श्रम और परिवहन से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

मंत्री का राजस्व बढ़ाने पर जोर

बैठक में परिवहन और वित्त विभाग के राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन, दार्जिलिंग के एडीएम (एमवी), परिवहन के संयुक्त निदेशक (उत्तरी जोन) और आठ जिलों के आरटीओ, एआरटीओ और एमवीआई शामिल हुए. इस दौरान अर्जुन सिंह ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए स्कूल बसों के रखरखाव और फिटनेस की सख्ती से जांच करने का निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिया. इसके साथ ही पर्यावरण अनुकूल ई-ऑटो के परिचालन पर भी जोर दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बॉडी-वर्न कैमरों का इस्तेमाल करेंगे फील्ड अधिकारी

फील्ड अधिकारियों को बॉडी-वर्न कैमरों का इस्तेमाल करने को कहा. साथ ही परिवहन आधिकारिक के बीच बेहतर तालमेल, आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए कार्यालयों के निर्माण के लिए जमीन की पहचान कर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का कहा गया. आम जनता के साथ विनम्र व्यवहार और सार्वजनिक सेवाओं का तेजी से निपटारा, जहां जरूरी हो, वहां नये चेकपोस्ट बनाने के लिए कहा गया. बैठक में फील्ड-लेवल के अधिकारियों ने मंत्री अर्जुन सिंह के सामने अपने कुछ जरूरतों को रखा, जिसका उन्होंने तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

The post चाय बागान के श्रमिकों के लिए गुड न्यूज: 5 अक्तूबर तक मिलेगा बोनस, अगले माह खुलेंगे 21 बंद बागान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles