Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तर बंगाल में पहली बार बस में बनेगा रेस्तरां, परिवहन राज्यमंत्री ने दी जानकारी

उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी शहर के प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड को विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है. यहां बंगाल का पहला बस रेस्तरां तैयार किया जायेगा. शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन ने इसकी घोषणा की. उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) यह रेस्तरां तैयार करेगा.

तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर बनेगा बस रेस्तरां

शनिवार सुबह एक सामाजिक संस्था की पहल पर बस स्टैंड में पेयजल सेवा का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री ने एनबीएसटीसी के अधिकारियों के साथ बस रेस्तरां के लिए चिह्नित क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान एनबीएसटीसी के डिवीजनल मैनेजर सौभिक दे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

स्टैंड में शुरू हुई है डोरमेट्री सेवा

मंत्री आनंदमय बर्मन ने बताया कि कुछ दिनों पहले बस स्टैंड में डोरमेट्री सेवा शुरू की गयी है. यात्री सेवा को और बेहतर करने के उद्देश्य से बस रेस्तरां तैयार करने की योजना बनायी गयी है.

ये भी पढ़ें: पहाड़ों के ऊपर से उड़कर पहुंचेंगे कर्सियोंग से दार्जिलिंग, 45 मिनट में पूरी होगी 5 घंटे की यात्रा, 3000 करोड़ का है प्रोजेक्ट

2 पुरानी बसों को दिया जायेगा रेस्तरां का रूप

मंत्री ने बताया कि रेस्तरां बनाने के लिए एनबीएसटीसी की 2 पुरानी बसों का इस्तेमाल किया जायेगा. पूजा के बाद इसका उद्घाटन किये जाने की योजना है. इसके साथ ही बस स्टैंड के ऊपरी हिस्से में कैफेटेरिया भी तैयार होगा.

रेस्तरां में होगी 8 टेबल की व्यवस्था

एनबीएसटीसी के अधिकारियों ने बताया कि बंगाल में अभी इस तरह का बस रेस्तरां कहीं नहीं है. पहली बार एनबीएसटीसी की ओर से इस अवधारणा पर काम किया जा रहा है. 2 पुरानी बसों को आपस में जोड़कर रेस्तरां तैयार किया जायेगा. इसमें 8 टेबल लगाये जायेंगे. बाकी के बचे हिस्से में किचन की व्यवस्था होगी.

ये भी पढ़ें: सिलीगुड़ी कॉरिडोर में बनेंगे 3 बड़े पुल, 5 एलीफैंट अंडरपास, मोदी सरकार ने दिये 2077 करोड़

बस के इंटीरियर में नहीं होगा बदलाव

रेस्तरां में बैठने वाले लोगों को बस में बैठने का अनुभव मिल सके, इसके लिए बस के अंदर के इंटीरियर को मूल स्वरूप में ही रखा जायेगा. अंदर एयर कंडीशन की व्यवस्था होगी. बाहर से रेस्तरां का लुक बदलेगा नहीं. यानी बस का ही लुक रहेगा.

बिहार, झारखंड, असम और नेपाल के लिए चलती हैं बसें

तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड से सरकारी और गैर सरकारी दोनों बसों का संचालन किया जाता है. यहां से कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, असम, नेपाल तक की बसें चलती हैं. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के लिए भी एनबीएसटीसी की सेवा तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड से उपलब्ध हैं. इसकी वजह से हर रोज यहां सैकड़ो लोगों का आना-जाना होता है. अधिकारियों का मानना है कि बस रेस्तरां की अवधारणा लोगों को काफी पसंद आयेगी.

ये भी पढ़ें: डोकलाम ट्राइजंक्शन तक जायेगी ट्रेन, शुभेंदु सरकार ने 380 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को दी मंजूरी

The post उत्तर बंगाल में पहली बार बस में बनेगा रेस्तरां, परिवहन राज्यमंत्री ने दी जानकारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles