Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ज्वेलरी दुकान संचालक के घर और शॉप पर लूट:बदमाश 15 लाख रुपए के गहने और कैश लूटकर हुए फरार, परिवार को बंधक बना की वारदात


हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। जीटी रोड स्थित सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड स्थित ज्वेलरी दुकान संचालक राजेश कुमार के घर में पांच नकाबपोश अपराधी हथियार के बल पर घुसे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 15 लाख रुपए की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए बदमाश घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दुकान संचालक राजेश कुमार के अनुसार, रात करीब एक बजे पांच अपराधी घर के पीछे रखी सीढ़ी के सहारे पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद छत के ऊपर कमरे में सो रहे उनके बेटे निखिल की कनपटी पर पिस्टल रखकर उसे अपने माता-पिता को जगाने के लिए कहा। सभी के हाथ-पैर बांध दिए
अपराधियों ने परिवार के सभी सदस्यों को हॉल में एकत्रित कर उनके हाथ-पैर बांध दिए और तिजोरी की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। अपराधियों ने घर और सामने स्थित ज्वेलरी दुकान में रखे लॉकर और अलमारी खुलवाए। इसके बाद वहां रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। सभी ने लगा रखा था नकाब
अपराधियों ने परिवार के सदस्यों के गले में पहने जेवरात भी उतरवा लिए। करीब एक से डेढ़ घंटे तक लूटपाट करने के बाद सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर अपराधी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि सभी अपराधियों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था और उनके पास पिस्टल और चाकू थे। घटना के दौरान अपराधी परिवार के दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। बाद में एक मोबाइल आसपास फेंक दिया गया, जबकि दूसरे मोबाइल को गुरपा-गझंडी क्षेत्र में ले जाकर स्विच ऑफ कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बरही सीडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली। उनके साथ चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -राधा प्रेम किशोर, सीडीपीओ, बरही

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles