Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में जिम और स्पोर्ट्स रूम का उद्घाटन:कानूनी सेवाओं के लिए नया प्रचार वाहन मिला, जागरूकता अभियान चलेगा


मुजफ्फरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में कई नई सुविधाएं शुरू की। इनमें न्यायिक अधिकारियों के लिए जिम, सेक्स ट्रैफिकिंग पर कार्यशाला और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जागरूकता वाहन शामिल हैं। न्यायिक पदाधिकारियों की व्यस्त जीवनशैली को देखते हुए उनके आवासीय परिसर में एक आधुनिक जिम और स्पोर्ट्स रूम खोला गया। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता कुमारी सिंह और जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री राजा राम संतोष कुमार ने किया। मुजफ्फरपुर प्राधिकार को नया प्रचार वाहन मिला बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) के लिए ‘सेक्स ट्रैफिकिंग से बचे लोगों की देखभाल’ विषय पर कार्यशाला हुई। ‘अदिति’ संस्था के सहयोग से हुई इस कार्यशाला में प्राधिकार सचिव तेज कुमार प्रसाद ने पीड़ितों की देखभाल की जानकारी दी। कानूनी सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मुजफ्फरपुर प्राधिकार को एक नया प्रचार वाहन मिला। श्वेता कुमारी सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे दूरदराज इलाकों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाना अब आसान होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles