Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में 50 लाख की शराब बरामद, तस्कर धराया:गरहा में ट्रक और 2 कार से मिली थी 5187 लीटर खेप, 5 थानों में दर्ज है 14 केस


मुजफ्फरपुर में करीब 50 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गरहा ओपी (अहियापुर थाना) क्षेत्र में अगस्त में ट्रक और दो कार से बरामद 5187.276 लीटर विदेशी शराब के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर तस्कर संतोष कुमार कुशवाहा को एक चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार संतोष कुमार कुशवाहा मीनापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, शराब बरामदगी के इस मामले में वह संलिप्त था और घटना के बाद फरार हो गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन-2 कार्तिकेयन ए.के. ने बताया कि 7 अगस्त 2026 को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गरहा ओपी की टीम ने पटियासा जलाल के पास कार्रवाई की थी। वहां एक ट्रक और दो कार में छिपाकर रखी गई 5187.276 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में अहियापुर (गरहा ओपी) थाना कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया था। इसके बाद से मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को संतोष कुशवाहा के बारे में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 5 थानों में 14 केस, शराब से लेकर लूट और हथियार तक के मामले पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संतोष कुशवाहा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ मीनापुर, अहियापुर, मनियारी, करजा और औराई थाना में कुल 14 मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े हैं। मीनापुर थाना में उसके खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज हैं। इनमें शराबबंदी कानून के तहत दर्ज कई मामलों के अलावा चोरी, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा मामला भी शामिल है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ अश्लील कृत्य/शब्द और शस्त्र अधिनियम से जुड़ा मामला भी दर्ज हुआ था। अहियापुर थाना में संतोष के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले शराबबंदी कानून से जुड़े हैं, जबकि एक मामला धोखाधड़ी और चोरी से संबंधित है। इसके अलावा मनियारी थाना में उसके खिलाफ लूट का एक मामला दर्ज है। करजा थाना में भी लूट का एक केस है। वहीं, औराई थाना में अपहरण से संबंधित एक मामला दर्ज है। 14 मामलों में अलग-अलग आरोप पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संतोष के खिलाफ दर्ज मामलों में शराब तस्करी के साथ-साथ लूट, अपहरण, चोरी, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े आरोप शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि 7 अगस्त को गरहा ओपी क्षेत्र में बरामद की गई शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी पुलिस के अनुसार, बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी के बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार संतोष से पूछताछ के आधार पर शराब की सप्लाई और परिवहन से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीपीओ टाउन-2 ने बताया कि शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुराने शराब मामलों में फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा रही है। गायघाट में झोपड़ी से 800 लीटर शराब बरामद इधर, गायघाट थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर गांव में पुलिस ने एक झोपड़ी में छापेमारी कर 800.49 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। एसडीपीओ पूर्वी वन अलय वत्स के अनुसार, 25 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना की टीम ने कार्रवाई की। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles