Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत:बक्सर में पुराना भोजपुर अंडरपास के पास एक्सीडेंट, मौके पर ही गई जान


बक्सर के पुराना भोजपुर अंडरपास के पास शनिवार को सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक श्रीभगवान बहेलिया (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वे डुमरांव निवासी शिवनारायण बहेलिया के बेटे थे और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीभगवान अंडरपास के दक्षिणी छोर से रॉन्ग साइड में महाराजा कोठी की तरफ जा रहे थे। सर्विस लेन से फोरलेन सड़क पर चढ़ते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मारी। चालक स्टेयरिंग में फंस गए टक्कर से ई-रिक्शा टूट गया, चालक स्टेयरिंग में फंस गए। सूचना पर एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने वाहन की पहचान को जांच शुरू की है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के आवेदन पर आगे की कार्रवाई होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles