Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लोहरदगा जिले में मिलावटी पनीर के खिलाफ चलाया गया अभियान

जिले में मिलावटी, कृत्रिम या एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् लोहरदगा जिले के कचहरी मोड़, मैना बगीचा, न्यू रोड़, पावरगंज चौक, बक्सीडीपा इत्यादि जगहों में अवस्थित विभिन्न होटलो, रेस्टोरेंट, थोक एवं खुदरा व्यापारी तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर बिक रही पनीर की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर तथा विश्वानाथ गगराई के नेतृत्व में गठित टीम में द्वारा सेरेंगहातु स्थित मेंसर्स सुनैना डेयरी तथा एग्रो का औचक निरीक्षण कर फैक्टरी संचालन की व्यवस्था तथा तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गयी। गुणवता निर्धारण तथा रसायनिक जांच हेतु दुध, दही, पनीर, खोवा इत्यादि का वैधानिक नमूना संग्रहण कर राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा गया। बरही स्थित मेसर्स न्यू प्रसाद जेनेरल स्टोर में जांच के दौरान काफी मात्रा में अखाद्य रंगों की बिक्री करते हुए पाए गए। उक्त सारे रंगो के पैकेट को जब्त करते हुए दुबारा ऐसे सामग्रियों को नही बेचने की सख्त हिदायत दी गयी। गुणवता निर्धारण हेतु उक्त प्रतिष्ठान से बेसन का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। मेन रोड़ बरही स्थित मेसर्स महतो होटल में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी निराशाजनक पायी गयी। इस आलोक में उक्त प्रतिष्ठान से एक हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया तथा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई। बक्सीडीपा स्थित मेसर्स होटल रेड रॉक का निरीक्षण कर खुला पनीर का नमूना संग्रह किया गया। अन्य प्रतिष्ठानों पर बिक रहे पनीर की ऑन स्पॉट जांच की गयी। जांच के क्रम में किसी भी प्रतिष्ठान में कृत्रिम या अनालॉग पनीर मिलने की पुष्टि नहीं हुई। इस अभियान में विभाग के सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौके पर मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles