Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में मानसून का कोटा लगभग पूरा:पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश, रांची में आज से खिली रहेगी धूप


भादो के अंतिम चार दिनों में हुई झमाझम बारिश ने झारखंड में मानसून की कमी को लगभग पूरा कर दिया है। मंगलवार तक राज्य में कुल 970 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य से आठ प्रतिशत कम थी। इसके बाद शनिवार तक बारिश का आंकड़ा बढ़कर 991.3 मिमी पहुंच गया। मानसून अवधि में राज्य की सामान्य बारिश 999.7 मिमी है। इस तरह अब बारिश सामान्य से महज एक प्रतिशत पीछे है। लगातार बारिश के बाद अब मौसम साफ हो रहा है। हालांकि आज पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश के आसार हैं। राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक प्रतिशत कम या अधिक बारिश को सामान्य वर्षा की श्रेणी में माना जाता है। पिछले पांच वर्षों में यह तीसरी बार है, जब झारखंड में मानसून के दौरान सामान्य बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले 2024 में राज्य में 1008 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से एक प्रतिशत कम थी। वहीं 2025 में 1022 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक रही थी। कई नदियां-डैम खतरे के निशान पर बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से पिछले चार दिनों से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों में नदियों और डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा और वे खतरे के निशान के करीब पहुंच गए। रांची के गेतलसूद डैम के पांच फाटक भी खोलने पड़े। शनिवार को रांची में दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप निकली, लेकिन रुक-रुककर बारिश होती रही। यहां 24.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। जमशेदपुर में 1.8 मिमी, बोकारो में 15 मिमी, देवघर में छह मिमी, बहरागोड़ा में 20 मिमी, कोडरमा में 13 मिमी और हजारीबाग में पांच मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी रही। आज से मौसम साफ होने के आसार तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद रविवार से राज्य में मौसम धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि एक जून से 30 सितंबर तक होती है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एक जून से 26 सितंबर 2026 तक झारखंड में बारिश सामान्य के करीब पहुंच गयी है। सामान्य बारिश 999.7 मिमी के मुकाबले अब तक 997.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के 11 जिलों रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, जामताड़ा और धनबाद में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि पाकुड़ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिससे किसान चिंतित हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles