Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के बरवाअड्डा पहुंचा 35 हाथियों का झुंड:फसलों को रौंदा, घर तोड़ा; ग्रामीणों ने मशाल-ढोल बजाकर खदेड़ा, जिले में 3 दल सक्रिय


धनबाद शहर से महज 15 किलोमीटर दूर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की मरिचो पंचायत के भोलमारा गांव में शनिवार देर रात करीब 35 हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने गांव के आसपास खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया। इसके बाद झुंड आबादी वाले इलाके में घुस गया और पूर्व मुखिया प्रभु मांझी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथियों के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। गांव में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। मशाल-टॉर्च और ढोल-नगाड़ों से हाथियों को खदेड़ा ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल और टॉर्च की रोशनी के साथ ढोल-नगाड़े बजाकर हाथियों को गांव से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद झुंड को गांव से सटे जंगल की ओर खदेड़ा जा सका। हालांकि हाथियों का झुंड अब भी गांव के आसपास जंगल में मौजूद बताया जा रहा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं, ताकि हाथी दोबारा आबादी क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा फसल और मकान को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। टुंडी और आसपास के इलाकों में हाथियों का उत्पात ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले गुरुवार देर रात इसी झुंड ने मनियाडीह के बंगारो गांव में भागीरथ महतो समेत अन्य ग्रामीणों के खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया था। पिछले करीब 15 दिनों से हाथियों का झुंड टुंडी और आसपास के इलाकों में लगातार उत्पात मचा रहा है। जिले में हाथियों के तीन अलग-अलग दल बताए जा रहे हैं। इनमें करीब पांच हाथी पिछले छह माह से टुंडी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं, जबकि टुंडी से सटे पीरटांड़ क्षेत्र में करीब 25 हाथियों का एक अलग झुंड मौजूद बताया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles