Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:SIR पर सम्राट का राहुल-तेजस्वी को खुला चैलेंज, गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या, तेजप्रताप ने स्वरा को कहा 'मोटी'


आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। DGP विनय कुमार ने VRS ले लिया है। गृह विभाग ने उनका VRS मंजूर भी कर लिया। अब बिहार सरकार ने विनय कुमार को नया राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। वहीं SIR को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. प्रीता वर्मा संभालेंगी बिहार DGP की कमान बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया है। गृह विभाग ने उनका VRS मंजूर भी कर लिया। अब बिहार सरकार ने विनय कुमार को नया राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। फिलहाल विनय कुमार छुट्टी पर है। उनकी जगह 1991 बैच की IAS अधिकारी और वर्तमान में होमगार्ड व फायर सर्विसेज की DG प्रीता वर्मा को बिहार का कार्यवाहक DGP बनाया है। पूरी खबर पढ़ें 2. SIR पर सम्राट का विपक्ष को खुला चैलेंज बिहार में (विशेष गहन पुनरीक्षण) SIR को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में SIR पहली बार 2025 में नहीं हुआ है। जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं, तब भी बिहार में SIR कराया गया था। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना में गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई है। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते हैं। शनिवार रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 4. नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ गया है। बीते 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के चलते राज्य में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आज यानी रविवार को पटना में 3 दिनों बाद धूप निकली है। इधर, नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 गांव टापू बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. थाने में LIC एजेंट को लाठी-रॉड से 400 बार पीटा पटना के एक थाने में LIC एजेंट ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रानीतालाब थाने की पुलिस ने लोहे की रॉड और लाठी से 400 से ज्यादा बार पीटा। पीड़ित की पहचान उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं और उसका इलाज PMCH में चल रहा है। उपेंद्र का आरोप है कि पुलिस उसके भाई नरेंद्र कुमार को ट्रक चोरी के मामले में तलाश रही थी। पूरी खबर पढ़ें 6. कंप्यूटर क्लास से लौट रही छात्रा से बदसलूकी भोजपुर में चलते ऑटो में छात्रा (19) से छेड़खानी हुई। पीड़िता के साथ ऑटो वाला 7 किमी तक बदसलूकी करता रहा। ऑटो आरोपी ड्राइवर ही चला रहा था। पीछे छात्रा बैठी थी। पीड़िता के अनुसार ऑटो वाले ने उससे कहा कि तुम आगे आकर मेरे साथ बैठो। छात्रा लगातार विरोध कर रही थी, पर आरोपी की बदसलूकी बढ़ती जा रही थी। ऑटो वाले ने जब हाथ पकड़ा तो खुद को बचाने के लिए छात्रा चलते ऑटो से ही कूद गई। पूरी खबर पढ़ें 7. अनंत से दुश्मनी, पियूष ने नीरज को किया सपोर्ट बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। MLC चुनाव के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला भी राजनीतिक रूप से चर्चा में है। इस सीट से जेडीयू के नीरज कुमार, राजद के दिलीप कुमार और जनसुराज के डॉ. अनुज सिंह मैदान में हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा शहीद कुंदन का अस्थि कलश अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में ड्यूटी के दौरान अचानक आई फ्लैश फ्लड में लापता हुए भोजपुर के वीर जवान कुंदन कुमार का अस्थि कलश तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव जनेसरा पहुंचा। जिस गांव में कुछ दिन पहले तक बेटे के सकुशल लौटने की उम्मीद थी, उसी गांव में शनिवार को तिरंगे में लिपटा अस्थि कलश पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पूरी खबर पढ़ें 9. तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को कहा मोटी भोजपुरी बवाल’ में अपने अंदाज और बातों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 12 जिलों में कल हल्की बारिश की संभावना बिहार के 12 जिलों में कल यानी सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। इनमें पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, मधुबनी और दरभंगा समेत अन्य जिले शामिल हैं। बाकी जिले में मौसम सामान्य बना रहेगा। इन जिलों में दिन के समय धूप निकलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles