Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में ‘11000 कंठ से गीता पाठ’, शुभेंदु बोले- डरें नहीं, बंगाल में अब टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में हालात अब बदल गये हैं. उनकी सरकार ‘गौमाता’ की रक्षा करेगी. साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी. वह कोलकाता के ऐतिहासिक नेताजी इंडोर स्टेडियम में बांगुर जागरण मंच द्वारा आयोजित भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि किसी धर्म का पालन करने या उसे बढ़ावा देने से डरने की कोई जरूरत नहीं है.

नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी.
नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी.

बिना झिझक करें भगवद्गीता का पाठ

बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने कहा- बिना किसी झिझक के भगवद्गीता का पाठ करें और इसे बांटें. हनुमान चालीसा बांटें. हरे कृष्ण मंत्र का जप करें, शंख बजाएं. डरने की कोई जरूरत नहीं है. मौसम बदल गया है. मुख्यमंत्री ने कहा- टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार आ गयी है. ‘गौमाता’ की रक्षा करने वाली सरकार आ गयी है.

मंच से गीता पाठ करने वालों का अभिवादन करते बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.
मंच से गीता पाठ करने वालों का अभिवादन करते बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

विभाजनकारी ताकतों से रहें सतर्क : शुभेंदु

इस कार्यक्रम में 11,000 लोगों ने एक साथ भगवद्गीता का पाठ किया. इस अवसर पर शुभेंदु ने कहा कि उनकी सरकार साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सतर्क रहने की भी अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा- हम सभी को उन ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के खिलाफ एकजुट और सतर्क रहना होगा, जो ‘कश्मीर मांगे आजादी’ के नारे लगाते हैं.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles