Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक मरा:कल्याणडीह के पास हादसा, पनेयडीह लौट रहे थे दोनों युवक; पुलिस ने ट्रक-बाइक किया जब्त


गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह के पास देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सौरभ साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कुलदीप साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पनेयडीह के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, सौरभ और कुलदीप किसी काम से गिरिडीह आए थे। देर रात बाइक से घर लौटने के दौरान कल्याणडीह के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी नवाज की मदद से घायल कुलदीप साहू को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। दो महीने की बेटी छोड़ गया सौरभ सौरभ साहू की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसके परिवार में दो महीने की एक बेटी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे में उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में मातम पसरा है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles