![]()
बक्सर के डुमरांव स्टेशन रोड पर नो-एंट्री का उल्लंघन करना ट्रक चालकों को महंगा पड़ गया। एसडीएम राजीव कुमार के निर्देश पर डुमरांव पुलिस ने शनिवार रात विशेष अभियान चलाकर नो-एंट्री में प्रवेश कर रहे 19 ट्रकों को पकड़ा। कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। स्टेशन रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक स्टेशन रोड की खराब हालत को देखते हुए प्रशासन ने यहां भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद लगातार ट्रकों के नो-एंट्री में प्रवेश करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार रात स्टेशन रोड और आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाली और बालू लदे कुल 19 ट्रकों को पकड़ा गया। बालू लदे ट्रक खनन विभाग को सौंपे पुलिस ने बालू लदे ट्रकों को आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दिया। खनन विभाग की ओर से ट्रकों में ओवरलोडिंग की जांच की गई और नियमानुसार कार्रवाई की गई। खाली ट्रकों से वसूला गया जुर्माना वहीं, खाली ट्रकों के चालकों से नो-एंट्री उल्लंघन का जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 19 ट्रक पकड़े गए हैं। खाली ट्रकों से जुर्माना वसूला गया, जबकि बालू लदे ट्रकों को खनन विभाग को सौंप दिया गया।
बक्सर-नो-एंट्री में घुसे 19 ट्रक पकड़े:बालू लदे वाहनों पर खनन विभाग की कार्रवाई, एसडीएम के निर्देश पर रात को अभियान
