Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Train Accident: बंगाल के नारायणगढ़ में ट्रेन हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

खड़गपुर से जितेश बोरकर की रिपोर्ट

Train Accident: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ के मकरामपुर इलाके में कोयला लदी मालगाड़ी के 2 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गये. घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना नारायणगढ़ और बेनापुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया.

डिब्बों को पटरी से हटाने के काम में जुटे रेलवे कर्मचारी

मालगाड़ी के डिब्बे किस वजह से पटरी से उतरे, फिलहाल इसके कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है. रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्राथमिकता के आधार पर पटरी से डिब्बों को हटाने और रेल परिचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में ट्रेन-स्कूल वैन टक्कर की जांच में गेटमैन की चूक के संकेत

हादसे की वजह से कितनी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं या होंगी, इसकी जानकारी रेलवे की ओर से अभी नहीं दी गयी है. पटरी से मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है.

The post Train Accident: बंगाल के नारायणगढ़ में ट्रेन हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles