रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस मामले में जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि विमान लगभग 40 वर्ष पुराना था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रांची एयरपोर्ट से उड़ान के समय मौसम प
.
बताया जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स विश्लेषण के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। ब्लैक बॉक्स मिलने की सूचना है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो कर रही है। एक माह के भीतर रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपना अनिवार्य होता है। इस बीच मंगलवार को डीजीसीए की टीम रांची एयरपोर्ट पहुंची, पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेज जुटाए।
उड़ान भरने के 23 मिनट बाद ही हुआ था गायब
हादसे के बाद से अब तक की जो जांच की गई है, उसमें पता चला है कि एयर एंबुलेंस रांची एटीसी से लगभग 50 किलोमीटर उड़ान भरने के बाद विमान को कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को हैंडओवर कर दिया गया था। इस विमान ने सोमवार शाम 7.11 बजे उड़ान भरी और 7.34 बजे विमान का कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया था।
कुछ देर हवा में घूमने के बाद विमान क्रैश कर गया। जिसमें पायलट विवेक विकास भगत (लातेहार निवासी), को-पायलट स्वराजदीप सिंह (चंडीगढ़), डॉ. विकास कुमार, स्वास्थ्य कर्मी सचिन कुमार मिश्रा, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना कुमारी व संजय कुमार के भगिना ध्रुव कुमार की मौत हो गई।
पांच सदस्यीय टीम कर रही जांच
हादसे के बाद दिल्ली से एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआइबी) की पांच सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर टीम ने ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की खोज की। मलबे की भी जांच की। साथ ही संभावित कारणों की जांच शुरू की।
इसमें तकनीकी खराबी, मौसमी प्रभाव या मानवीय त्रुटि जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की गई। हालांकि जांच टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से कोई जांच की जानकारी साझा नहीं की है।
———————————————–
इसे भी पढ़ें…
चतरा में मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट क्रैश:विमान में 7 लोगों के सवार होने की सूचना, रांची से दिल्ली के लिए उड़ा था

चतरा जिले में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ा एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 7 लोगों के सवार होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। माना जा रहा है कि यह हादसा मौसम के अचानक खराब होने की वजह से हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर




