![]()
वियतनाम के दलात शहर में शुक्रवार रात सड़क हादसे में रांची योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा उर्फ यश वर्मा (26) की मौत हो गई। वह चूना भट्ठा स्थित कुम्हार टोली का रहने वाला था। इस हादसे में उसका दोस्त जमशेदपुर के कदमा निवासी विनय यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजा के मौत की जानकारी वियतनाम में रहने वाले उसके मामा राहुल कुमार ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। फिलहाल शव को रांची लाने का प्रयास किया जा रहा है। राजा अपने दोस्त विनय यादव के साथ स्कूटी से योग क्लास से घर लौट रहा था। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार में घुस गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राजा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन माह पहले ही दलात शहर शिफ्ट हुआ था राजा राजा एक साल पहले वियतनाम गया था। वहां वुंग ताउ में योग क्लास शुरू किया। वह घर-घर जाकर लोगों को योग सिखाता था। तीन महीने पहले वह दलात शहर शिफ्ट हो गया।
जमशेदपुर निवासी दोस्त गंभीर रूप से घायल:रांची के योग शिक्षक की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत
