Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निशांत कुमार ने बिहारवासियों के स्वास्थ्य की कामना की:अघोर-पीठ में की दर्शन-पूजन, राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र गए


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रविवार को वाराणसी के पड़ाव स्थित अघोर-पीठ में दर्शन-पूजन किया। शाम करीब 4 बजे आश्रम पहुंचे निशांत कुमार ने परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के आसन पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। बाबा से मुलाकात कर प्रदेशवासियों के लिए की कामना स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम को प्रणाम किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। बाबा ने उन्हें आशीर्वाद दिया। दर्शन-पूजन के बाद निशांत कुमार ने अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने आश्रम के वैद्य बैकुंठनाथ पांडेय से मुलाकात की और वहां मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में चल रहे सेवा कार्यों को भी देखा। समाधि स्थल पर की प्रार्थना इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री गंगा तट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने अघोरेश्वर भगवान राम की समाधि पर प्रार्थना की और परिक्रमा की। उन्होंने परिसर में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का भी दौरा किया। चिकित्सा व्यवस्था की सराहना निशांत कुमार ने अनुसंधान केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में किए जा रहे चिकित्सा कार्यों की सराहना की। इस दौरान आश्रम से जुड़े पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles