पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे इलाकों में चिंता गहराने लगी है. गोपीबल्लभपुर इलाके के मालिंचा और महापाल गांव में करीब 50–60 मीटर तक कटाव की खबर से स्थानीय लोग परेशान हैं. नदी सड़क से सट गयी है. सुवर्णरेखा नदी का तेज बहाव किनारे की मिट्टी को लगातार काट रहा है. इसके चलते सड़क का बड़ा हिस्सा कटाव की चपेट में आ गया है.
सड़क के नदी में समाने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात ऐसे ही रहे, तो सड़क का और हिस्सा नदी में समा सकता है. ऐसा हुआ, तो इलाके के लोग इस रास्ते से कहीं आना-जाना नहीं कर पायेंगे. लोगों का यह भी कहना है कि लगातार नदी का कटाव बढ़ने की वजह से आसपास के इलाके पर भी खतरा मंडरा रहा है.

ग्रामीण बोले- और तेज हो सकता है कटाव
गांव के लोगों ने कहा कि नदी सड़क से सट गयी है. इसमें कटाव होने लगा है. जल्द कुछ नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि बारिश अभी जारी है. इसकी वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बारिश नहीं थमी, तो कटाव और तेज हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में शिलावती नदी का जलस्तर बढ़ा, घाटाल के निचले इलाकों में घुसा पानी
ग्रामीण और प्रशासन दोनों की बढ़ी चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाये गये, तो सड़क के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी नुकसान हो सकता है. फिलहाल सुवर्णरेखा के बढ़ते जलस्तर और महापाल में हो रहे कटाव ने स्थानीय प्रशासन तथा ग्रामीण दोनों चिंतित हैं.
ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से अस्पताल प्रभावित, बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
The post झारग्राम में नदी निगल रही सड़क : बारिश से बढ़ा सुवर्णरेखा का जलस्तर, गोपीबल्लभपुर में 50–60 मीटर तक कटाव appeared first on Prabhat Khabar.
