Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तारकेश्वर में विधायक संतु पान से एसआईआर ट्रिब्यूनल की जज अनिंदिता की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

हुगली जिले के तारकेश्वर में बाबा तारकनाथ मंदिर के 300 वर्ष पूरे होने के पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत लंबित आवेदनों के निबटारे के लिए बने ट्रिब्यूनल की जज अनिंदिता राय सरस्वती पूजा-अर्चना करने पहुंचीं. साथ में उनके पति अधिवक्ता अरुण राय और पुत्र भी थे. सभी ने धार्मिक रीति-रिवाज से बाबा तारकनाथ की पूजा-अर्चना की. इस दौरान तारकेश्वर के विधायक संतु पान भी मंदिर परिसर में मौजूद थे.

3 साल बाद तारकेश्वर मंदिर के होंगे 300 साल

पूजा करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक संतु पान ने कहा कि 3 साल बाद बाबा तारकनाथ के आदिलिंग के 300 वर्ष पूरे होंगे. इसे ध्यान में रखते हुए तारकेश्वर को नये रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुरी, काशी विश्वनाथ और अयोध्या की तर्ज पर तारकेश्वर मंदिर परिसर के विकास की योजना है. संतु पान ने कहा कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों तारकेश्वर का विकास करना चाहते हैं.

तारकेश्वर का विकास हो, देश में शांति बनी रहे : अनिंदिता राय सरस्वती

विधायक ने दावा किया कि न्यायाधीश अनिंदिता राय सरस्वती ने उनसे कहा कि तारकेश्वर में अब बदलाव दिखाई दे रहा है. न्यायाधीश ने कहा कि कई वर्ष पहले जब वह आरामबाग में कार्यरत थीं, तब तारकेश्वर आयीं थीं. लंबे अंतराल के बाद दोबारा बाबा तारकनाथ के दरबार में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. उन्होंने कहा- तारकेश्वर का और विकास हो, बाबा सभी का मंगल करें और देश में शांति बनी रहे.

ये भी पढ़ें: बंगाल में SIR: 1.25 करोड़ वोटर्स के फॉर्म में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश

चर्चा में अनिंदिता राय सरस्वती और संतु पान के बयान

विधायक संतु पान के बारे में पूछे जाने पर न्यायाधीश सरस्वती ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा- वह अच्छा काम करें. तारकेश्वर के लोग यह महसूस करें कि संतु पान आये हैं, अब हमारा सब कुछ अच्छा होगा. न्यायाधीश के इस बयान और विधायक संतु पान की ओर से तारकेश्वर के विकास को लेकर दिये गये वक्तव्य की मंदिर परिसर से लेकर पूरे तारकेश्वर में चर्चा होती रही.

ये भी पढ़ें: एसआईआर विवाद : ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे शुभेंदु अधिकारी, बोले- बंगाल में 27 लाख नाम हटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार

The post तारकेश्वर में विधायक संतु पान से एसआईआर ट्रिब्यूनल की जज अनिंदिता की मुलाकात बनी चर्चा का विषय appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles